🎉 राजकीय मॉडर्न प्राथमिक विद्यालय दुवाकोटी में समर कैंप का सफल आयोजन – बच्चों ने सीखी नई बातें और खूब किया आनंद 🌞🔥
GMPS Duwakoti में आयोजित 7 दिवसीय समर कैंप (27 May 2025 To 02 June 2025) बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। यह कैंप छात्रों के शारीरिक, बौद्धिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय घरगांव, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुआकोटी ने भी प्रतिभाग लिया।
🔸 कैंप की प्रमुख गतिविधियाँ:
- हर दिन योग अभ्यास से शुरुआत हुई, जिससे बच्चों को स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिली।
- पहले दिन बच्चों ने शतरंज, लूडो, कैरम, खो-खो, कुर्सी दौड़ और कबड्डी जैसे खेलों का आनंद लिया।
- दूसरे दिन पेंटिंग, ड्राइंग, मिट्टी शिल्प और कैलिग्राफी जैसी कलात्मक गतिविधियों में भाग लिया।
- तीसरे दिन DIY विज्ञान प्रयोग, स्टोरी टेलिंग, कविताएँ और समस्या समाधान जैसी रोचक गतिविधियाँ कराई गईं।
- चौथे दिन मेहंदी, रंगोली और पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक का आयोजन हुआ।
- पाँचवे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ के साथ कैंप का समापन हुआ।
🏆 बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच:
कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर किया। सभी ने मिलकर एक टीम की तरह भाग लिया और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया।
GMPS Duwakoti परिवार इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों का हार्दिक धन्यवाद करता है।
– प्रधानाध्यापक, GMPS Duwakoti